हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ के बिहारी समाज द्वारा छठ पूजा से पूर्व हनुमानगढ़ के हाऊसिंग बोर्ड से दुर्गा मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई है। शोभयात्रा की शुरुयात के मौके पर मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल,पार्षद सुमित रिनवा,पार्षद बलराज दानेवालिया, गुरदीप चहल सहित समाज के विजय सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। बता दे, की 28 अक्टूबर 2022 नहाए खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी। 29 अक्टूबर को खरना मनाया जाएगा। 30 अक्टूबर को महिलाएं अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। 31 अक्टूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा। हनुमानगढ़ के बिहारी समाज द्वारा सादुलशहर ब्रांच नहर पर सामारोहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमे हजारों की संख्या मे बिहारी समाज के लोग ढ़ोल नगाड़ो के साथ नहर पर पहुंचते है और उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा करते है।