जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सांसद दीया कुमारी ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है, रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसी हालत राजस्थान में कभी नहीं हुई। एक तरफ एनसीआरबी के आंकड़े 6337 है, इतनी घटनाएं 1 साल में हुई है, जब से कांग्रेस की सरकार आई है महिलाओं पर दुष्कर्म की घटनाएं 25 हजार हैं। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दीया कुमारी ने कहा कि अभी 2 दिन पहले अलवर जिले के भिवाड़ी में जो घटना हुई थी एक नाबालिक के साथ, जिसमें 8 लोग जिन्होंने लगातार नाबालिक से गैंगरेप किया। उसका वीडियो वायरल किया अभी तक उनमें से एक ही भी गिरफ्तारी नहीं हुई। यह क्या हो रहा है राजस्थान में, कहां है इनकी सरकार, कहां है उनका एडमिनिस्ट्रेशन। उसके बाद भी जयपुर के सांगानेर में दो जगह पर दो बालिकाओं पर एसिड फेंका गया और वह दोनों बालिकाएं सड़क पर चल रही थी। कोचिंग सेंटर से आ रही थी और उन पर एसिड अटैक हुआ। हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल सकती यह हालत है राजस्थान की। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा बच्चियों को न्याय कौन दिलाएगा। इनके जो पार्टी के बड़े-बड़े लीडर्स है। वह कहते हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन क्या हमारे राजस्थान की लड़की नहीं है। उनके बारे में कौन सोचेगा। जिस तरह से राजस्थान के हालत बिगड़ते जा रहे हैं। महिलाओं पर दुष्कर्म, नाबालिका पर दुष्कर्म लगातार हो रही है। प्रतिदिन कम से कम 17 घटनाएं राजस्थान में आती हैं। कोई एक्शन नहीं लिया जाता जो दोषी है। उनकी सीसीटीवी फुटेज होती है उसके बावजूद भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता है।