श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन फ्लस आउट व ऑपरेशन चक्रव्यूह के जरिए नशे के तस्करों की कमर तोड़ने का काम लगातार किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला डीएसटी पुलिस तथा रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा। जिसमें 1150 पेटी अवैध शराब की पेटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अवैध शराब इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर रेंज द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थों ,जुआ सट्टा ,अवैध शराब के साथ-साथ अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इसी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर बनवारी लाल मीणा वृता अधिकारी अनूपगढ़ श्रीमती अनु बिश्नोई के निर्देशन में रायसिंह नगर के थाना प्रभारी गणेश कुमार की टीम व जिला विशेष टीम के प्रभारी सिंह की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान अनूपगढ़ रोड पर चौधरी होटल के पास एक ट्रक को रुकवाया गया। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार इस में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की संभावना थी।पुलिस द्वारा ट्रक संख्या RJ19 जीबी 6254 की तलाशी में अवैध शराब ग्लोबस स्प्रिट ड्राईजिन 165 पेटी व 985 पेटी वोडका यानी कुल 1150 अवैध शराब बरामद किया गया। इन पेटियों में 55200 शराब के पव्वे भरे थे। इस मामले में ट्रक चालक हनुमान बिश्नोई निवासी पुलिस थाना धोरीमन्ना बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया है।इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकरण मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बारे में और जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ