सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरत लाल मथुरिया की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरतलाल मथुरिया ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की घोषणा की । प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा की अंदरूनी फुट खुलकर सामने आ गई । भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की घोषणा करने से पूर्व ही भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी प्रेसवार्ता शुरू होने से पहले ही भाजपा कार्यालय छोड़कर चले गए और प्रेसवार्ता में भी नही आये। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में शामिल कुछ सदस्यों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष में सहमति नही बनने से नाराज होकर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेसवार्ता से पूर्व ही भाजपा कार्यालय छोड़कर चले गये और उनके जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी की घोषणा कर दी । युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में मुरली गौतम ,हेमंत सिंह राजावत व मनीष मीणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है । वही पंकज जैन को जिला महामंत्री व अतुल शर्मा,महेश महावर, मौजीराम गुर्जर व सुमन चौधरी को जिला मंत्री बनाया गया है । महेंद्र पूरी को कोषाध्यक्ष ,सुनील जोशी को जिला कार्य मंत्री एंव हनुमान जाट को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। साथ ही नो सदस्य नियुक्त किये गए है।भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार फिलहाल युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी में कुछ पद रिक्त है जिन पर बाद में नियुक्तियां की जायेगी।