जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा का सप्तम सत्र शुक्रवार को सायं 06.25 बजे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।
राजस्थान 'स्वास्थ्य का अधिकार' विधेयक प्रवर समिति को भेजा।
राज्य विधानसभा ने राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक, 2022 को प्रवर समिति को निर्दिष्ट कर दिया।इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। मीणा ने बताया कि प्रवर समिति आगामी सत्र के प्रथम सप्ताह में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

0 टिप्पणियाँ