मनरेगा आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार ने ग्राम पंचायत उगरियावास के जल संरक्षण कार्य पर नियोजित मेट को अनुपस्थित मिलने और एक अन्य मेट को श्रमिकों की हाजरी अंकन में अनियमितता मिलने पर हटाने एवं ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। स्वर्णकार ने पंचायत समिति सांगानेर (ग्राम पंचायत महापुरा) एवं मौजमाबाद (ग्राम पंचायत महला व उगरियावास) में नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उगरियावास में कार्य स्थल पर अनुपस्थिति के आाधार पर मेट आनन्दीलाल को और श्रमिकों की हाजरी अंकन में अनियमितता मिलने पर मेट घासीलाल को हटाये जाने, ब्लैक लिस्टेड करने एवं इन कार्याें पर महिला मेटों के नियोजन के निर्देश दिए गए। मनरेगा आयुक्त ने ग्राम पंचायत महला में जल संरक्षण संबंधी सात कार्यों का निरीक्षण किया। नरेगा आयुक्त ने कार्य स्थलों पर जॉबकार्डस में मानव दिवस व भुगतान संबंधी इन्द्राज अपडेट नहीं किये जाने व ग्राम पंचायत स्तर पर गुड गर्वनेन्स सम्बन्धित सात रजिस्टरों की आदिनांक एंट्री नहीं होने पर सम्बन्धित ग्राम रोजगार सहायक के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कार्यों पर पाई गई कमियों को दुरुस्त करवाकर पालना रिपोर्ट भिजवाने के लिए जिला परिषद जयपुर के अधिशाषी अभियंता, नरेगा को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत उगरियावास में चल रहे मॉडल तालाब कार्य की प्रशंसा की गई। सभी ग्राम पंचायत स्तर पर मेटों के नियोजन एवं रोटेशन के लिए मेट रजिस्टर संधारित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ