कोटा में पानी की समस्या का हल अभी तक नहीं निकला है। मानसून खत्म होने को है लेकिन लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। ऐसे ही हालात कोटा के विज्ञान नगर के इंदिरा कॉलोनी के हैं। यहां के लोग पिछले 2 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को हजार से लेकर 5 हजार तक चुकाने पड़ रहे हैं और टैंकर मंगाना पड़ रहा है।स्थानीय पार्षद योगेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की समस्या शुरू हो गई। इंदिरा कॉलोनी में तो पानी पहुंच ही नहीं रहा। जिसके चलते स्थानीय लोग पार्षद को खरी-खोटी सुनाते हैं। जलदाय विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो वह इधर से उधर सिर्फ चक्कर कटवाते रहे लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते हैं पहले प्रदर्शन भी किए जा चुके लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की तरफ से जो सहायता उपलब्ध हो रही है उतना टैंकर मंगवा दिए जाते हैं। लेकिन वह पूरे नहीं पड़ते। स्थानीय लोग हजारों रुपए खर्च कर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। पार्षद ने चेतावनी दी है कि आगामी 3 दिन में भी अगर पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो वह जलदाय विभाग के ऑफिस में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। पार्षद का कहना है कि इलाके में पानी की लाइनें तो आ रही है लेकिन कई जगह से सप्लाई बंद है। ऐसे में प्रेशर आता नहीं है उन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ