बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
जैसलमेर एसीबी टीम ने बडी कार्रवाई करते हुए 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बाड़मेर जिले के मोकलसर पटवार मंडल की पटवारी रेखा वैष्णव को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने 5500 रुपए बरामद किया है। जबकि उसका पति 2500 रुपए लेकर मकान के पिछले गेट से फरार हो गया। ये कार्रवाई जैसलमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस अन्नराज राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि परिवादी चन्दनसिंह पुत्र मांगूसिंह ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में रेखा वैष्णव पटवारी और उसके पति सुभाष वैष्णव की ओर से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने 15000 रुपए दे दिए। उसके बाद पटवारी का पति अन्य अधिकारियों के नाम पर 10 हजार रुपए की मांग कर रहे, जिस पर 8000 रुपए में सौदा तय हुआ। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सत्यापित होने के बाद एसीबी जैसलमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस अन्नराज राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए रेखा वैष्णव को गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने बताया कि 5500 रुपए बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एसीबी कार्रवाई की भनक लगने पर रेखा का पति सुभाष वैष्णव 2500 रुपए लेकर मकान के पिछले गेट से फरार हो गया। एसीबी टीम सुभाष की तलाश कर रही है। एसीबी ने बताया कि पटवारी रेखा वैष्णव के पति सुभाष ने परिवादी से पूर्व में ही 15 हजार रुपए वसूल लिए थे। एसीबी मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेगी।

0 टिप्पणियाँ