सपोटरा-विनोद कुमार जांगिड़।
राज्य सरकार की विशेष पहल पर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए शुरू किया गया प्रशासन शहरों के संग अभियान आमजन के लिए वरदान साबित हो रहा है। अधिकारी भी पूरी निष्ठा से अभियान का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका सपोटरा के अधिकारियों ने दिव्यांग पुरुषोत्तम लाल जांगिड़ को घर जाकर आवासीय घर का पट्टा सौंपा तो दिव्यांग पुरुषोत्तम लाल जांगिड़ का चेहरा खुशी से खिल उठा। नगर पालिका सपोटरा अधिशासी अधिकारी शंभू लाल मीणा ने बताया कि राज सरकार की विशेष पहल के तहत समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के लिए प्रशासन गावों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ सरकार द्वारा तय मापदंडों को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद पात्र लोगों को नगर पालिका सपोटरा द्वारा मात्र 501 रुपए में आवासीय पट्टे भी जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कनिष्ठ अभियंता रामकिशोर मीणा, लिपिक ओमप्रकाश आर्य के साथ जाकर नगरपालिका सपोटरा क्षेत्र निवासी दिव्यांग पुरुषोत्तम लाल जांगिड़ पुत्र जगन्नाथ जांगिड़ को 69ए के तहत आवासीय घर का पट्टा सौंपा गया हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सपोटरा द्वारा लगाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान में अभी तक कुल 304 आवासीय पट्टे की पत्रावली जमा हुई है। जिनमें 95 पत्रावली को जांच के बाद निरस्त किया गया है तथा अब तक 69ए के तहत 160 आवासीय पट्टे जारी किए जा चुके हैं बाकी पत्रावली जांच की प्रगति पर है।
आमजन के द्वारा की जा रही प्रशंसा।
आपको बता दें, कि पूर्व में अभियान के तहत धीमी गति से आमजन को लाभ मिल पा रहा था। लेकिन कनिष्ठ अभियंता रामकिशोर मीणा के कार्यभार संभालने के बाद तेज गति से आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ आवासीय पट्टे प्राप्त होने का लाभ मिलने लगा है। तेज गति के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर कनिष्ठ अभियंता रामकिशोर मीणा,अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा, लिपिक ओमप्रकाश आर्य एवं नगर पालिका सपोटरा में कार्यरत कार्मिकों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोगों के द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ