रीट परीक्षा -2022 की चौथी पारी का पेपर जालोर से वायरल हुआ था। क्योंयूआर कोड के जरिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थी को पकड़ा है। परीक्षार्थी पेपर के कुछ पेज फाड़कर अपने साथ ले गया था। अगले दिन सोशल मीडिया पर यही क्वेश्चन पेपर के पेजों को वायरल किया था।क्योंयूआर कोड की जांच के बाद वायरल करने वाले आरोपी परीक्षार्थी सरवन खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जालोर एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जेनियां ने बताया कि रीट में चौथी पारी के प्रश्न पत्र पुस्तिका के पेज फाड़कर ले जाने वाले परीक्षार्थी सरवन खान निवासी वगतपुरा रानीवाड़ा जालोर को गिरफ्तार किया है। वह लेवल-2 के पेपर के 12 पन्ने फाड़कर साथ ले गया था। बाकी पुस्तिका जमा करा दी थी। 25 जुलाई को इन पन्नों को वायरल कर दिया था। यह पहला मौका है जब किसी आरोपी के खिलाफ नए नकल कानून राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2022 के तहत मामला भी दर्ज किया है। इस परीक्षा में हर पेपर का अलग क्योंयूआर कोड था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पेपर के क्योंयूआर कोड की जांच के बाद बोर्ड ने परीक्षार्थी सरवन खान को ट्रेस कर लिया। केंद्राधीक्षक नीबसिंह देवल, वीक्षक गोपाल सिंह के भी बयान दर्ज किए गए हैं। रीट में स्पष्ट निर्देश थे कि परीक्षार्थी प्रश्न पत्र पुस्तिका साथ नहीं ले जा सकते। उसे वीक्षकों को सौंपना है। वायरल पेपर की फोटोज बोर्ड ने गोपनीय प्रेस को भेजीं। क्योंयूआर कोड को नष्ट करने का प्रयास किया, पर गहनता से जांच में सामने आया कि ये पन्ने जालोर जिले की 24 जुलाई को चौथी पारी के संभव हैं। बोर्ड ने जालोर जिले से पहुंची सभी केंद्रों की प्रश्न-पत्र पुस्तिकाओं को जांचा। इसमें केंद्र संख्या 51808 के बक्से में रखी एक पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 79 से 90 तक गायब थे। पुलिस जांच में सामने आया कि यह केंद्र दयापुरा के राउमावि में था। इस केंद्र में कॉपी क्रमांक 4221714 व सीरीज बी के कई पेज गायब थे। यह सरवन खान (नामांकन संख्या 518702764) को आवंटित की गई थी।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ