हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 13.08.2022 को सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सफल आयोजन हेतु मोटर वाहन दुर्घटना दावा से सम्बन्धित बीमा कम्पनियों के अधिकारियों एवं उनके पैनल अधिवक्ताओ के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कौर तथा पूर्व जिला एवं सेशन न्यायाधीश अमरचंद सिंघल द्वारा प्रिकांउसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। उक्त प्रिकांउसलिग सत्र के आयोजन से पूर्व प्राधिकरण द्वारा बीमा कम्पनियों के स्टेट लेवल अधिकारियों, रिजनल अधिकारियों से वार्ता की गई एवं प्रिकांउसलिंग सत्र में उन्हें विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडने हेतु अवगत करवाया गया। प्रिकांउसलिंग सत्र भौतिक एवं वर्चुअल दोनों माध्यम से आयोजित किया गया प्रिकांउसलिंग में जिला मुख्यालय पर कम्पनियों के पैनल अधिवक्ता नितिन छाबड़ा,राजेश अग्रवाल,रतनलाल नागौरी,दिनेश कुमार शर्मा,रमेश शर्मा,मीनूप्रकाश हिसारिया व सुखवीर भांभू,नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी की तरफ से रमेश बलाना डिविजन मैनेजर,न्यू इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी की ओर से प्रकाश चौधरी तथा अधिवक्ता बार संघ मनजिन्द्र सिंह लेघा भौतिक रूप से,इफको टोक्यो की ओर से ऋतु शिवानी मैनेजर,बजाज आलियांज की ओर से अभिमन्यु लीगल ऑफिसर, ओरियंटल इंश्योरेंस की ओर से राजेश गोयल डिविजनल मैनेजर, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी की ओर से शिवाजी महेन्द्र स्केल प्रथम ऑफिसर एवं तालुका विधिक सेवा समिति भादरा,नोहर व संगरिया के बीमा कम्पनियों के अधिवक्ताओं के साथ वर्चुअल उपस्थित आये इस प्रिकांउसलिंग सत्र में अधिवक्ताओं व अधिकारियों के साथ उनके एमएसीटी प्रकरणों में आने वाली समस्याओं के बारे में तथा उपस्थित पक्षकारान के अधिवक्ताओं के प्रकरणों में राजीनामा तक पंहुचने के लिए वार्ता की गई साथ ही बीमा कम्पनी के स्टेट लेवल अधिकारियों एवं रिजनल अधिकारियों को प्रिकांउसलिंग सत्र में वर्चुअल माध्यम से जोडते हुए समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए उनसे भी वार्ता की गई।

0 टिप्पणियाँ