कोटा-ब्यूरो रिपोर्ट।
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में निज निवास पर अमृत द्वितीय चरण योजना की डीपीआर के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक लेकर शहर के सम्पूर्ण क्षेत्र में 24 घंटे नलों से पेयजल सप्लाई की कार्ययोजना पर चर्चा की। स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि कोटा शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों को 24 घंटे शुद्व पेयजल सप्लाई हो इसके लिए 350 करोड़ का प्रावधान अमृत द्वितीय चरण में किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में अब तक पेयजल सप्लाई से अछूते सभी क्षेत्रों को डीपीआर में शामिल किया जावे। उन्होंने पुराने शहर के क्षेत्र में वर्तमान पेयजल तन्त्र की पाइपलाइनों को बदलने तथा नए आवासीय क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई के लिए अलग अलग क्षेत्रों में फिल्टर प्लांट स्थापना का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के एबीडी क्षेत्र में 250 करोड़ की डीपीआर के अनुसार प्लान बनाने तथा शेष सभी क्षेत्रों को योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।बैठक में अमृत द्वितीय चरण की योजना की विस्तृत चर्चा कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर स्थानीय जनततिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ