जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के पाल गांव में किया। झंडारोहण के बाद पहली प्रतियोगिता कबड्डी की रखी गई। मुख्यमंत्री गहलोत प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने मैदान में पहुंचे। इस दौरान बेहद रोचक नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री खुद मैदान में उतर आए और कबड्डी खेलने लगे। खेल के शुभारंभ से पहले सीएम गहलोत खिलाड़ियों से मिलने और उनका हौसला अफजाई करने के लिए मैदान में पहुंचे थे। इस दौरान खेल मंत्री अशोक चांदना ने सीएम से कबड्डी खेलने के लिए कहा। जिसपर मुख्यमंत्री राजी हो गए। इसके बाद कबड्डी के दो पाले बने। जिसमें मुख्यमंत्री के पाले में राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया खुद जाकर खड़ी हो गईं।
वहीं सामने के पाले में खेल मंत्री अशोक चांदना, प्रभारी मंत्री डा. सुभाष गर्ग और विधायक महेंद्र विश्नोई थे। जैसे ही रेफरी ने सिटी बजाई और खेल शुरू हो गया। सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हंसते हंसते अपने पाले से निकले और कबड्डी कबड्डी बोलते हुए सामने के पाले में प्रवेश कर गए। जहां महेंद्र विश्नोई और अन्य खड़े लोगों के पास जाकर जमकर ठहाका लगाया।

0 टिप्पणियाँ