जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेलों की अलख जगाने व ग्रामीणों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, भाईचारे, आपसी प्रेम, सद्भावना एवं सहयोग का माहौल तैयार करने के उददेश्य से आज से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आगाज किया जा रहा है। यह संभवतः दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है। 5 अक्टूबर तक 6 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें 29 लाख 80 हजार से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। जिनमे पुरूष खिलाड़ी 20 लाख 37 हजार 564 है वही महिला खिलाड़ी 9 लाख 41 हजार 671 है। ओलंपिक में 2 लाख 21 हजार 55 टीमें के बीच मुकाबले होगे। 11 हजार 285 ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों में यह आयोजन हो रहा है। सभी जिला प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों के आयोजनों में आज शामिल होंगे।और समारोह का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगें।
6 खेलों का होगा आयोजन।
कबड्डी, शूटिंगबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, टेनिस बॉल क्रिकेट।
इस तरह होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन।
ग्राम पंचायत स्तरीय खेल - 29 अगस्त से 1 सितंबर तक, ब्लॉक स्तरीय खेल- 12 सितंबर से 15 सितंबर तक, जिला स्तरीय खेल- 22 सितंबर से 25 सितंबर तक, राज्य स्तरीय खेल- 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक।
कुल खिलाड़ी 29 लाख 80 हजार लेंगे भाग।
10 से 20 वर्ष के- 2093911, 20 से 30 वर्ष के- 516351, 30 से 40 वर्ष के- 127973, 40 से 50 वर्ष - 40482, 50 से 60 वर्ष - 15119, 60 से 70 वर्ष- 4443, 70 प्लस- 1567।
खेल और कुल खिलाड़ी।
1- कबड्डीः 11 लाख 86 हजार 93
पुरूष- 9 लाख 35 हजार 335
महिला- 2 लाख 50 हजार 758
2- टेनिस बॉल क्रिकेटः 7 लाख 4 हजार 788
पुरूष- 6 लाख 63 हजार 830
महिला- 40 हजार 958
3- वॉलीबॉलः 3 लाख 4 हजार 892
पुरूष- 2 लाख 41 हजार 794
महिला- 63 हजार 98
4- हॉकीः 1 लाख 31 हजार 87
पुरूष- 92 हजार 582
महिला- 38 हजार 505
5- शूटिंग बॉलः 1 लाख 4 हजार 19
पुरूष- 1 लाख 4 हजार 019
6- खो-खोः 5 लाख 48 हजार 356
महिला- 5 लाख 48 हजार 352।
ग्राम पंचायत स्तर पर कुल टीमें - 2 लाख 21 हजार 055
कबड्डी में- 91891 टीमें
टेनिस क्रिकेट- 46297 टीमें
वॉलीबॉल- 29730 टीमें
हॉकी- 5796 टीमें
शूटिंग वॉलीबॉल- 8513 टीमें
खो-खो- 38825 टीमें
इन जिलों में 1 लाख से अधिक खिलाड़ी।
भीलवाड़ा- 2 लाख 25 हजार 578
नागौर- 2 लाख 25 हजार 565
उदयपुर- 2 लाख 3 हजार 817
अलवर- 1 लाख 83 हजार 583
श्रीगंगानगर- 1 लाख 45 हजार 635
हनुमानगढ़- 1 लाख 45 हजार 185
बीकानेर- 1 लाख 14 हजार 324
झुंझुनूं- 1 लाख 13 हजार 605
बूंदी- 1 लाख 10 हजार 453
सीकर- 1 लाख 2 हजार 474
बाड़मेर- 1 लाख 1 हजार 232

0 टिप्पणियाँ