हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ जिले में बीती रात हुई बरसात ने 3 घंटों में ही जिले के कई शहरों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए। जिले के संगरिया, पीलीबंगा और रावतसर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और पानी निकासी ना होने से सड़कें और गलियां नहरों में तब्दील हो गई। हालात ये हो गये की जिला कलक्टर ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों मे अवकाश घोषित कर दिया और पूरी रात जिला कलक्टर स्वयं हालात की मॉनिटरिंग करते रहे।
रावतसर के हालात खराब
रावतसर में हर बार की तरह इस बार भी हालात इस कद्र बिगड बिगड़ गए की प्रशासन से संभाले नहीं संभल रहे है और सड़कें और गलियां पूरी तरह जलमग्न होकर नहरों में तब्दील हो गई और दुकानों में पानी घुस गया।हालांकी कुछ लोग इन विपरीत परिस्थिओं मे पानी मे तैरने तक का आनंद लेते नजर आये। संगरिया में नगर पालिका द्वारा पंपों से पानी निकासी शुरू की गई।
मगर उसका भी तेज बरसात के आगे कोई असर नजर नहीं आया। पानी निकासी ना होने से ऐसी ही स्थिति पीलीबंगा में भी बनती नजर आ रही है वहीं मानसून से पूर्व संगरिया, रावतसर और पीलीबंगा नगर पालिका द्वारा बरसात को लेकर किसी भी तरह की कोई तैयारी नहीं की गई। जिसका नतीजा यह निकला कि 3 घंटे की बरसात में ही हालात बिगड़ गए। वहीं लगातार जारी बरसात से जिले के अन्य शहरों और गांवों में भी स्थिति बिगड़ सकती है। रावतसर एसडीएम शिवा चौधरी ने स्वयं माइक के जरिये लोगो से कहा की अगर किसी को कोई खाने पीने व रहने सबंधी कोई समस्या आती है तो प्रशासन की तरफ से कुछ स्थानों पर व्यवस्था की गई हैः
हनुमानगढ़ जिले की समस्त तहसीलों से बरसात का आंकड़ा।
1. हनुमानगढ़= 71 m.m
2. पीलीबंगा= 56 m.m
3. संगरिया= 105 m.m
4. टिब्बी= 38 m.m
5. रावतसर= 127 m.m
6. नोहर = 22 m.m
7. भादरा =. 5 m.m

0 टिप्पणियाँ