सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
सीकर के खाटूश्याम जी मंदिर में देर रात एकादशी पर भगदड़ मचने से तीन दर्शनार्थियों की मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में सीएम गहलोत ने जांच के आदेश दिए हैं। जयपुर के संभागीय आयुक्त इस मामले की जांच करके रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। सीएम गहलोत हादसे के मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है।
सीएम गहलोत ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।वही इससे पहले सीएम गहलोत ने ट्वीट करके कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
भगदड़ मचने से हुआ हादसा।
बता दे, कि सीकर की खाटूश्यामजी मंदिर में सुबह एकादशी पर श्याम बाबा के दर्शनों के लिए जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 3 महिलाओं की दबने से मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास ही हुआ। मृतकों में एक महिला की शिनाख्त हरियाणा की हिसार निवासी शांति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। एकादशी पर मंदिर के पट खुलते ही दर्शनों की होड़ में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया जिसमें भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगदड़ में दबे लोगों के बचाव के लिए दो घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। तब तक हताहत श्रद्धालु मौके पर ही घायल अवस्था में तड़पते रहे। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना था कि यदि समय पर मदद मिलती तो सभी श्रद्धालुओं की जान बचाई जा सकती थी।

0 टिप्पणियाँ