जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
8वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य हथकरघा विकास निगम द्वारा डिजाइन रेसोर्स सेंटर, बुनकर सेवा केंद्र के सहयोग से 03 अगस्त से 7 अगस्त तक "हथकरघा उत्सव" मनाया जा रहा है। विभिन्न शैक्षिक संस्थानो के साथ राजस्थान हथकरघा विकास निगम के सहयोग से पाँच दिवस तक दो स्लॉट में विभिन्न गतिविधियाँ  जैसे क्विज शो , टॉक शो, पैनल डिस्कशन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही निगम द्वारा 25 प्रतिशत की विशेष छूट के साथ राज्य के बुनकरों के हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रथम स्लॉट में महारानी गायत्री देवी स्कूल द्वारा टाई और डाई पर कार्यशाला और द्वितीय स्लॉट में आई आई सी डी द्वारा भारत के पारंपरिक हथकरघा विषय पर क्विज और हथकरघा के साथ पर्यटन का जुड़ा विषय पर टॉक शो का आयोजन किया गया। राजस्थान हथकरघा विकास निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, डॉ. मनीषा अरोड़ा ने डिजाइन रिसोर्स सेंटर, बुनकर सेवा केंद्र में आयोजित राज्य के बुनकरों के हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कलात्मक डिजाइन और उत्पादों की सराहना की। उन्होंने बुनकरों द्वारा निर्मित कलात्मक डिजाइन और उत्पादों की सराहना की। साथ ही बुनकरों द्वारा निर्मित उत्पादों जैसे सांगानेरी और बगरू जरी, कोटा डोरिया साड़ी, पट्टू बुनाई, चरखे पर हाथ कताई और जाला तकनीक के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बुनकर सेवा केंद्र, उप निदेशक तपन शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी में उपस्थित रहे।