हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ ACB ने जिले की नोहर तहसील की ग्राम पंचायत मलवानी में कार्रवाई करते हुए एक कृषि पर्यवेक्षक दयाराम को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते धर दबोचा बता दे, की कृषि पर्यवेक्षक ने एक किसान से खेत मे डिग्गी निर्माण के लिए फाइल पास करवाने की एवज मे 40 हजार रुपए की भारी भरकम रिश्वत मांगी थी।परिवादी ने रिश्वत की शिकायत एसीबी हनुमानगढ़ इकाई को की जिसपर एसीबी (भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने आज कृषि पर्यवेक्षक को 15 हजार रुपये रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार कर लिया है।ACB जयपुर के निर्देशों पर हुई कार्रवाई के बाद ब्यूरो टीम की ओर से रिश्वतखोर पर्यवेक्षक के मकान व अन्य जगहों की भी तलाशी शुरू कर दी है। एसीबी हनुमानगढ़ पुलिस निरीक्षक सुभाष चन्द्र ने बताया की हनुमानगढ़ परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था की उसकी तरफ से सरकारी योजना के तहत खेतो मे होने वाले डिग्गी निर्माण के लिए विभाग मे आवेदन किया था। आरोपी ने डिग्गी निर्माण की फाइल को पास करने की एवज में ग्राम पंचायत मलवानी नोहर मे तैनात कृषि पर्यवेक्षक दयाराम की ओर से 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर की जा रही है। जिस पर पर ACB,बीकानेर एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नाई के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन शुरू करवाया गया। सत्यापन के दौरान एसीबी के सामने ये बात भी साफ हो गई की आरोपी दयाराम परिवादी से 5 हजार रुपए रिश्वत के रूप में वसूल कर चुका है। जिसके बाद टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए कृषि पर्यवेक्षक दयाराम को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया और अब उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन मे आरोपी के घर एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।एसीबी अब कृषि पर्यवेक्षक को शुक्रवार को एसीबी कोर्ट श्रीगंगानगर मे पेश करेगी।

0 टिप्पणियाँ