डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
ग्वालियर एमपी से गुजरात जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस एनएच 48 पर ले घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोगो को दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बस में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर बिछीवाड़ा और डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बस सवारिया लेकर गुजरात की ओर जा रही थी। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 48 पर भारी बारिश के बीच लेहणा घाटी में बस अनियंत्रित हो गई। बस हाइवे पर पलट गई, लेकिन खाई में गिरने से बच गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों के हाथ, पैर, सिर और शरीर पर कई जगह पर चोटें आई। लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर हाइवे से गुजर रहे लोग दौड़कर आए। बस में से फंसे लोगो को निकालने लगे। वही रतनपुर चौंकी से हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कुणाल पंड्या मोके पर पहुंचे। बिछीवाड़ा थाने से एएसआई प्रभुलाल, हेड कांस्टेबल तुलसीराम ने घायलों को एक एक कर बाहर निकाला और बिछीवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की पहचान कल्याण सिंह पुत्र जगराम निवासी इंदौरी जिला भिंड एमपी के रूप में की गई है। जबकि एक बच्ची का नाम निधि (6) साल बताया जा रहा है। मृतक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल उनकी पहचाना करने के भी प्रयास किए जा रहे है। पुलिस तीनो ही शव को डूंगरपुर हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाए है। वहीं हादसे में घायल करीब एक दर्जन यात्रियों का बिछीवाड़ा व डूंगरपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये हुए घायल।
हिना (17) पुत्री इसराज खान निवासी ग्वालियर, गुलिशा (30) पत्नी इसराज खान, निसार (6) पुत्र बहादुर निवासी ग्वालियर, निराली (11) पुत्री बहादुर, गल्लु सिंह (25) पुत्र हिम्मत सिंह निवासी भिंड, मनीषा (20) पत्नी गल्लूसिंह, दंशिका (6) पुत्री कल्याण सिंह निवासी छोटा रायपुर, सावित्री (58) पत्नी रामप्रसाद निवासी ग्वालियर, अमित सोनी (39) पुत्र योग प्रसाद सोनी निवासी भिंड, गिरजा (30) पत्नी बहादुर सिंह निवासी धनोली, संजीव (18) अरदास कुशवाह निवासी भिंड, मोहित (20) पुत्र राजकुमार कुशवाह निवासी भिंड समेत कई लोग को हाथ, पैर, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों का बिछीवाड़ा और डूंगरपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही गंभीर घायलों को रेफर किया गया है।

0 टिप्पणियाँ