जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल मिश्र ने राष्ट्रपति मुर्मू को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राजभवन में बन रहे संविधान पार्क और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता के लिए राजभवन स्तर पर किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।
0 टिप्पणियाँ