जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य के डाँग क्षेत्रीय विकास मण्डल के अध्यक्ष लाखन सिंह मीणा की अध्यक्षता में डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड की बैठक दिनांक 23 जुलाई 2022 को 3 बजे शासन सचिवालय में आयोजित होगी। अध्यक्ष डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक शासन सचिवालय स्थित मुख्य भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी । बैठक में डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करने के साथ विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जायेगी। बैठक में डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड एवं संबंधित विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।