करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक मे राजस्व मुकदमे, न्यायालय व तहसील के प्रकरणों, सूचना के अधिकारी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों, अवैध भूमि हस्तांतरण के तहत विचाराधीन प्रकरणों, राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, भूमि अवाप्ति के मामलों, गैर खातेदारी व खातेदारी अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों मे कृषि से अकृषि योजनार्थ समपरिवर्तन के प्रकरणों, वन भूमि के राजस्व रिकार्ड मे अमल दरामद, रोडा एक्ट के तहत वसूली, भू राजस्व वसूली, सिचांई कर, विभागीय जांच प्रकरणों, पेंशन प्रकरणों, मॉर्डन रिकार्ड रूम, नामांन्तरण, सीमाज्ञान आदि बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यो पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक मे पूरी तैयारी के साथ आयें, आगामी आयोजित होने वाली बैठक मे आये तो पूरी तैयारी व सूचनाओं के साथ आये। उन्होने कहा कि तहसीलदार स्तर के कामों के लिये भी आम नागरिकों को जिला मुख्यालय पर आना पडता है साथ ही आपके अधीनस्थ पटवारियो व कार्मिकों का समय सारणी तय करे कौन कहा मिलेगा, उपस्थिति दर्ज करे और पटवारी मौके पर मिले यह सुनिश्चित किया जाये ताकि वो आमजन के कार्यों में किसी प्रकार कि परेशानी ना हो। ग्रामीण स्तर पर सीमा ज्ञान के लंबित प्रकरणो पर कहा कि अधिकारी बैठक को गंभीरता से ले और सीमाज्ञान नही हो रहे है इनके प्रकरणो जो बकाया है इसके लिये जो जिम्मेदारी उनके खिलाफ कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

फ्लैगशिप योजना के बारे में लाभार्थी की सत्यापन रिपोर्ट नहीं भिजवाने पर तहसीलदार करौली को चार्जशीट।
जिला कलेक्टर ने बैठक मे फलैग्शिप योजना के लाभार्थी के बारे मे दो बार पत्र भेजकर तहसीलदार करौली से सत्यापन रिपोर्ट अभी तक नही भिजवाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार करौली को चार्जशीट दिये जाने के निर्देश भी बैठक मे दिये।उन्होने सभी राजस्व अधिकारियो से लाभार्थियों का सत्यापन कर एक सप्ताह मे रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये। तहसीलदार मंडरायल को बैठक मे उपस्थित नही होने पर भी चार्जशीट दिये जाने के निर्देश भी दिये।

जनसुनवाई के प्रकरणों की भी की समीक्षा।
जिला कलक्टर ने बैठक मे जनसुनवाई, जिला सतर्कता समिति, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा संभागीय आयुक्त कार्यालय के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये, साथ ही जिला सतर्कता समिति के प्रकरणों की पालना रिपोर्ट 21 जुलाई से पूर्व भिजवाने के भी निर्देश दिये। बैठक मे अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, उपखंड अधिकारी हिण्डौन अनुप सिंह, करौली अमित वर्मा, सपोटरा अनुज भारद्वाज, मंडरायल प्रदीप कुमार चौमाल, उपंखड अधिकारी टोडाभीम दुर्गाप्रसाद मीना सहित समस्त तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।