जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
बस्सी स्थित नवनीत योग मेडिकल धाम में डॉक्टर के द्वारा एक महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रुम में अकेला पाकर योगा इलाज कराने के बहाने उससे छेड़छाड़ की। बस्सी पुलिस थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि रेवाडी हरियाणा महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसको शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। शनिवार को वह बस्सी स्थित नवनीत योग मेडिकलधाम में इलाज के लिए आई थी। रात करीब पौने सात बजे डॉक्टर रमाकांत शर्मा के पास इलाज के लिए गई। आरोप है कि रुम में अकेला पाकर डॉ. रमाकांत ने छेड़छाड़ की। योगा इलाज के बहाने उसके शरीर को गलत तरीके से टच किया। डॉक्टर के योगा इलाज के बहाने गलत हरकत का विरोध करते हुए पीड़िता वहां से आ गई। रविवार को थाने जाकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

0 टिप्पणियाँ