सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित एक निजी होटल में आज नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मूर्ति मीणा, प्रदेश प्रवक्ता मधु मुकुल चतुर्वेदी, लता शर्मा , प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश रेशवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत, राष्ट्र प्रथम विचारधारा से प्रेरित देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सामाजिक संगठन है। नमो नमो मोर्चा भारत संघटन राष्ट्र प्रथम सामाजिक एवं सांस्कृतिक विचारधारा के साथ सन् 2018 से क्रियाशील संकल्प बद्ध संगठन है। नमो नमो मोर्चा भारत का उद्देश्य हमारे देश की समुचित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापारी, नौकरीपेशा तथा छात्र शक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना है ताकि भारतवर्ष अपने प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए सुदृढ़, प्रशस्त और बलशाली बन सके।नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से देश के सभी प्रदेशों में हो रहा है। वर्तमान में लगभग 15 लाख सदस्यों के साथ यह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, जम्मू, महाराष्ट्र, केरल, उड़ीसा, हरियाणा जैसे 22 राज्यों में सक्रिय है। वर्ष 2024 तक इसका लक्ष्य 2 करोड़ सदस्य संख्या का है। इसकी संरचना राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तालुका, शहर, मण्डल, प्रभाग, वार्ड और गांव के स्तर तक कार्यकारिणी के गठन की है। संगठन के सभी सदस्य और पदाधिकारी हमेशा सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक गतिविधियों में एकजुट होकर तथा पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं । संगठन द्वारा समय समय पर समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक प्रकार के कार्य किये जाते हैं। कोरोना काल में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रदेशों में पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों हेतु भोजन एवं राशन वितरण का कार्य विशाल स्तर पर किया गया। कोरोना काल में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मास्क एवं सेनेटाईजर वितरण कार्य विशाल स्तर पर किया। अनेक निर्धन एवं बेसहारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संगठन ने किया।  सवाई माधोपुर जिले में भी संघटन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है ।