करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी पंचायतीराज सभागार में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पृथ्वी ने  परिवार कल्याण के क्षेत्र में मिशन परिवार विकास (एमपीवी) एवं नोन एमपीवी जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी जिलों को पुरस्कृत कर बधाई दी । इस दौरान जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में करौली जिले को प्राप्त तृतीय स्थान के लिए जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ दिनेश चंद मीणा और डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम  में निदेशक आईईसी व आयुक्त खाद्य-औषधि नियंत्रण सुनील शर्मा,निदेशक आरसीएच डॉ. के.एल.मीणा, निदेशक सीफू डॉ. आर.पी. डोरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

एमपीवी जिलों में करौली जिला रहा तृतीय।
परिवार कल्याण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले एमपीवी के 14 जिलों की श्रेणी में बांरा प्रथम, बांसवाडा द्वितीय, करौली तृतीय, सवाई माधोपुर चतुर्थ एवं भरतपुर पांचवे स्थान पर रहा।