जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के विभिन्न प्रोजेक्ट्स आईएफएसएस, पेंशन, सोशियल सिक्योरिटी पेंशन, वर्क मैनेजमेंट, ई-प्रोक्यूमेंट, जन्म मृत्यु पंजीकरण “पहचान”, शालादर्पण, पीसीटीएस, आदि प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगस्त माह के अंत तक सचिवालय में वीसी रूम की स्थापना की जाये, जिससे अधिकारियों को कोर्ट में ना जाना पड़े और समय की बचत हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कालेज शिक्षा विभाग हेतु शाला दर्पण की तर्ज पर नया पोर्टल विकसित करने के लिए कॉलेज शिक्षा विभाग के साथ आयोजित की जाये। उन्होंने एनआईसी के सभी प्रोजेक्ट्स एवं उनके द्वारा दिये जा रहे तकनीकी सहयोग की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ