जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह में अपने भाषण में जो विचार व्यक्त किए वो काफी प्रभावशाली थे। गहलोत ने कहा कि वे आशान्वित हैं कि मुर्मू ने अपने भाषण में देश के प्रति जो प्रतिबद्धता व्यक्त की है, उस पर वो खरी उतरेंगी।
0 टिप्पणियाँ