सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में आज नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों का कहना है नियमितीकरण की मांग को लेकर उनकी सरकार से कई दौर की वार्ता हो चुकी। लेकिन उसके बावजूद सरकार द्वारा अभी तक उन्हें नियमित नही किया गया। सरकार द्वारा उन्हें हर बार महज आश्वासन ही दिया जाता है। पंचायत सहायकों ने संविदा सेवा नियमों में अडॉप्ट कर नियमित करने, नगर पालिका से प्रभावित हुए ग्राम पंचायत सहायकों को सेवा नियमो में शामिल करते हुए जुलाई माह में प्रक्रिया पूरी कर नियमित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सरकार द्वारा पंचायत सहायकों की मांगों पर ध्यान नही दिया गया तो प्रदेश भर के पंचायत सहायको द्वारा अगस्त माह में जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।