रोटरी क्लब जयपुर रॉयल का इंस्टालेशन सेरेमनी जय क्लब के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के चीफ मेंटर डॉ. अशोक गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. बलवंत सिंह चिराना और गेस्ट ऑफ़ ऑनर असिस्टेंट गवर्नर हेमेंद्र शर्मा थे | दीप प्रज्वलन और ईश वंदना के बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. बलवंत सिंह चिराना ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण बगडिया, सचिव डॉ. रोहन गुप्ता, बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स को शपथ दिलवाई। असिस्टेंट गवर्नर हेमेंद्र शर्मा ने नए सदस्यों और क्लब के रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों को शपथ दिलवाई। डॉ. बलवंत सिंह चिराना ने अपने उद्बोधन में क्लब के कार्यो को सराहा तथा आने वाले समय में क्लब में सदस्यता बढ़ाने के साथ साथ नए प्रोजेक्ट्स के तहत मानव सेवा के और बेहतरीन कार्य करने को कहा। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के चीफ मेंटर डॉ. अशोक गुप्ता जी ने अपने आशीर्वचन में कहा की रोटरी मानव सेवा के लिए कटिबद्ध है और आने वाले सत्र में और अधिक ऊर्जा से कार्य कर विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कार्य करती रहेगी। अध्यक्ष अरुण बगडिया ने अपने भाषण में आने वाले वर्ष का रोड मैप बताते हुए कहा की वो और उनकी टीम शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण बचाने के लिए कार्य करने को दृढ़संकल्प है और बेहतरीन कार्य करके क्लब की परंपरा को कायम रखेगी। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रोमिला मेहरा, जसबीर सिंह चावला, राकेश गुप्ता, प्रबोध चंद जैन, मोहनीश मेहरा, हरीश खत्री एवं अन्य क्लब के सदस्य और असिस्टेंट गवर्नर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ. रोहन गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रो. रवि कामरा और रो. संजय कौशिक ने किया।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ