जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर शहर के कालवाड रोड स्थित रघुनाथ धाम रामानुज आश्रम तन्त्र पचार पीठ में आचार्य पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव तंत्र सम्राट स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में रघुनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर झालानी एवं कोषाअध्यक्ष महेश वाधवानी ने बताया की तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत मंगलवार 12 जुलाई को 21 विद्वानों के द्वारा रामायण पाठ का आयोजन, एवं वाल्मीकि सुंदरकांड का पाठ किया गया। 13 जुलाई को सुबह पूर्व आचार्य का गुरु पूजन एवं गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म्हारो श्याम धणी परिवार की ओर से भजनों का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्थान के नामी भजन कलाकार तेज सिंह राठौड़,रितु पांडे, राज बन्ना, रामअवतार चाचा, भारती कुमावत सहित कई नामी भजन गायक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर गुरुदेव को रिझाया। 14 जुलाई को कार्यक्रम का समापन होगा।कार्यक्रम में मारो श्याम धणी परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राकेश शर्मा रघुनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर झालानी, सचिव ओ पी बढ़ाया, कोषाध्यक्ष हरि शंकर केदावत, राजेश कट्टा ,गिर्राज धोकरिया,रघुनाथ धाम धर्मार्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल भाई कोषाध्यक्ष महेश वाधवानी सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत , अजीत सिंह,राजेश अत्री संदीप भार्गव दामोदर बंसल गीता सिंह बलदेव सिंह, सहित कई भक्त लोग उपस्थित थे।