जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर जिले के फतेहसर गांव निवासी भारतीय नौसेना के जवान जयप्रकाश बिश्नोई की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने पोरबंदर तट (गुजरात) पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बिश्नोई को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बलिदान देकर देश और प्रदेशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

0 टिप्पणियाँ