जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर के होटल में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। जीएनएम की डिग्री के बहाने युवती को बुलाया गया था। अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड कर परेशान करने लगा। पीड़िता ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ शीशराम मीणा ने बताया कि आम्रपाली सर्किल वैशाली नगर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस साल एमकॉम पास करने के दौरान उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान उसने खुद को मेडिकल डिपार्टमेंट में होना बताया । मेडिकल कॉलेजों में उसके अच्छे संबंध होने की झांसा दिया था। जीएनएम की डिग्री के लिए राहुल से कॉन्टैक्ट किया। आरोपी राहुल ने उसे 15 हजार रुपए में जीएनएम  की डिग्री दिलाने की बात कही। बातों में आने पर डॉक्यूमेंट और 15 हजार रुपए लेकर टोंक फाटक स्थित होटल दस्तावेज में बुलाया। 13 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे वह होटल पहुंची। होटल के रूम में आरोपी ने उसके दस्तावेज चैक कर 15 हजार रुपए ले लिए। नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक ऑफर की। कोल्डड्रिंक पीने से बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी राहुल ने उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियो भी अपने मोबाइल में खींच लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चुप करवा दिया।डरी-सहमी युवती अपने घर चली गई। अगले दिन आरोपी ने दोबारा उससे कॉन्टैक्ट किया। उसे कॉल कर डिग्री लेने के बहाने होटल बुलाया। डिग्री लेने जाने पर दोबारा उसके साथ रेप किया। डिग्री मांगने पर आरोपी ने ओर रुपए देने की मांग की। उसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर आपबीती सुनाकर मामला दर्ज करवाया।