सपोटरा-विनोद कुमार जांगिड़।
राजस्थान सरकार के कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग और शांति अहिंसा निदेशालय जयपुर द्वारा आयोजित भरतपुर संभाग मुख्यालय पर 15 से 17 जुलाई तक 3 दिवसीय महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रशिक्षणार्थियों को एसडीएम अनुज भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय में उपखंड अधिकारी अनुज भारद्वाज ने ब्लाक संयोजक राजकुमार मीना,सहसंयोजक विनोद कुमार जांगिड़ व प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की।ब्लॉक संयोजक राजकुमार मीना ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों की संख्या उनके आगमन और प्रस्थान,आवास,भोजन प्रशिक्षण स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें, कि ब्लाक से 7 सदस्य चयनित किए गए हैं। जिनमें 5 पुरूष एवं 2 महिला वर्ग से है। संभाग मुख्यालय पर बीएस पब्लिक स्कूल सेवर प्रशिक्षणार्थियों के आवास के लिए व टेक्नोलोजी पार्क सेवर भरतपुर प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण के लिए चिन्हित किया गया है। उपखंड अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संभाग मुख्यालय प्रशिक्षण स्थल के लिए वाहन से रवाना किया गया। इस दौरान धर्मराज माली,कुलदीप शर्मा, गबरीलाल मीना, वेदप्रकाश बैरवा आदि उपस्थित थे।