डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू ) के कुलपति प्रोफेसर आई वी त्रिवेदी के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर आई वी त्रिवेदी ने कहा की आने वाले समय में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू ) नौकरी करने वाले नहीं बल्कि देने वाले युवा तैयार करेगा।गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू ) के कुलपति प्रोफेसर आई वी त्रिवेदी के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सीमलवाडा के एक निजी कॉलेज में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डूंगरपुर जिले के सभी सरकारी व निजी कालेजो के प्राचार्य व निदेशक और कॉलेज व्याख्याताओ ने 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू ) के कुलपति प्रोफेसर आई वी त्रिवेदी का अभिनंदन किया। इस मौके पर समारोह को कुलपति प्रोफेसर आई वी त्रिवेदी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में कुलपति प्रोफेसर आई वी त्रिवेदी ने कहा की गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू )केवल औपचारिक शिक्षण नहीं, बल्कि भविष्य के वे युवा तैयार करेगा जो सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपनी उद्यमिता और कौशल से ओरो को नौकरी देंगे। इसके लिए अभी सोलह विभागों के लिए काम चल रहा है और आने वाले समय में दक्षिण राजस्थान और कांठल के बांसवाडा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ जिलो में इसकी झलक दिखाई देगी। इधर डूंगरपुर दौरे के दौरान गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू ) के कुलपति प्रोफेसर आई वी त्रिवेदी ने गोविन्द गुरु की जन्मस्थली और धुनी छाणी मंगरी बेडसा पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

0 टिप्पणियाँ