करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले के हिंडौन सिटी अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत भंगो एवं खरेटा को तहसील हिंडौन सिटी से हटाकर राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नवनिर्मित तहसील कटकड़ (रतनजिला) में जोड़े जाने का ग्रामीणों ने विरोध जताकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।तहसील हिंडौन सिटी से हटाकर प्रस्तावित नई तहसील कटकड़ (रतनजिला) में ग्राम पंचायत भंगो एवं खरैटा को जोड़ने पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को प्रधान विनोद कुमार जाटव पंचायत समिति हिंडौन सिटी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत भंगो एवं खरेटा को तहसील हिंडौन सिटी से हटाकर प्रस्तावित नई तहसील कटकड़ (रतनजिला) में जोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि किसी भी तरह से तर्कसंगत और न्याय संगत नहीं है ग्राम पंचायत भंगो एवं खरेटा से तहसील मुख्यालय हिंडौन सिटी की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है जबकि कटकड़ (रतनजिला) की दूरी 28 किलोमीटर से अधिक है। ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए आमजन को रोजाना 56 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा जिसके लिए आवागमन का कोई भी सीधा साधन उपलब्ध नहीं है वहीं राज्य सरकार की आमजन को राहत देने की मंशा भी सफल होती प्रतीत नहीं हो रही है ऐसे में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ गरीब आमजन को नहीं मिल पाएगा और क्षेत्र के गरीब और मजदूर लोग अपने कामों के लिए किसी भी वाहन का किराया चुका पाने में समर्थ नहीं हो पाएंगे ऐसी सैकड़ों समस्या उत्पन्न होगी जिनका समाधान किया जाना संभव नहीं होगा। तहसील हिंडौन सिटी से हटाकर प्रस्तावित तहसील कटकड़ (रतनजिला) में ग्राम पंचायत भंगो एवं खरेटा को जोड़ने को लेकर आम जनता में भारी रोष व्याप्त है अगर ऐसा किया जाता है तो ग्राम पंचायत की आम जनता द्वारा उग्र आंदोलन करने की पूरी संभावना बनी हुई है यदि उग्र आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों की मांग है कि इस प्रस्ताव को खारिज कर ग्राम पंचायत भंगो एवं खरेटा को यथास्थिति में तहसील हिंडौन सिटी में ही रखा जाए।

0 टिप्पणियाँ