जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
रोटरी क्लब जयपुर रॉयल का सिग्नेचर प्रोजेक्ट जिसके तहत पिछले कई वर्षो सें वर्ष पर्यंत प्रतिदिन 100 लोगों को मुफ्त भोजन बांटा जा रहा था। उसी योजना को इस वर्ष के नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट अरूण बगडिया ने आगे बढाते हुए इस वर्ष प्रतिदिन 300 लोगों को मुफ्त भोजन कराने की योजना बनाई है। जिसके तहत 30 जून तक अक्षयपात्र के साथ मिलकर इस योजना का विस्त्रत प्रारूप तैयार किया गया है । इस प्रोजेक्ट के तहत लाल कोठी पुलिस हैड क्वार्टर के पास वाली इंदिरा रसोई मे ये प्रोजेक्ट वर्ष भर चलेगा। यह योजना क्लब सदस्यों के सहयोग से चलती है। इस प्रोजेक्ट को आज एक समारोहपूर्वक प्रारंभ किया गया। जिसका आगाज भोजन बांटकर किया गया । इस अवसर पर प्रेसिडेंट अरूण बगडिया, फर्स्ट लेडी पूनम बगडिया, वरिष्ठ रोटेरियन रतन सिंह, रवि कामरा, एसिस्टेंट गवर्नर हेमेन्द्र शर्मा, पास्ट प्रेसिडेंट संजय कौशिक, पी सी जैन, हरीश खत्री एवं अन्य गणमान्य सदस्य वहां मौजूद रहें।कार्यक्रम में क्लब की तरफ से एक चैक अरूण बगडिया नें अक्षयपात्र के प्रतिनिधी को भेंट किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रेसिडेंट अरूण बगडिया ने भोजन की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही साथ लोगों को इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक तादाद में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रोहन गुप्ता ने धन्यवाद प्रेषित किया।

0 टिप्पणियाँ