करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिला स्थापना दिवस के अवसर पर नगाडखाना दरवाजे से प्रातः 7 बजे रनफोर रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राए, एनएसएस, एनसीसी, एसपीसी के छात्र, गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। रैली नगाडखाना दरबाजे से फूटाकोट, बडा बाजार, बजीरपुर गेट होते हुए कलक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न होगी।

पौधारोपण कार्यक्रम होगा आयोजित।
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः 9.30 बजे पीजी कॉलेज करौली मे पौधारोपण किया जायेगा और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जायेगा। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसमे संभागी स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे।

पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन।
जिला कलक्टर ने बताया कि दोपहर 1 बजे सूचना केन्द्र टाउन हॉल में करौली में स्थित महत्वपूर्ण स्थानों एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। पेंन्टिगं प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राऐं कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेगें। उन्होंने बताया कि विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी टाउन हॉल मे किया जायेगा।