जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा है कि उनके अधिकार क्षेत्र के सभी विभाग जैसे महिला बाल एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता,आयोजना विभाग से सम्बन्धित 90 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। भूपेश ने शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आयोग को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करते रहने की बात कही । इस दौरान आयोग की सदस्य सचिव द्वारा तीन वर्ष के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी गई। भूपेश ने आयोग के अधिकारियों से आयोग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति को लेकर चर्चा की। साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने बैठक में कहा कि वह उनसे सम्बन्धित तमाम विभागों की बैठक लेकर 21 और 22 जुलाई को आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में दिए जाने के लिए प्रस्तुतिकरण तैयार करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढे तीन वर्षों में विभाग के माध्यम से क्या-क्या कार्य किये गए हैं। हमारी जन घोषणाओं और बजट घोषणा में कितने कार्य पूरे किए गए हैं। तमाम मुद्दों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ सतत रूप से बैठक की जा रही हैं। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सतत रूप से राजस्थान की जनता हित में पूर्ण जवाबदेहिता और संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।