प्रतापगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन माह पहले बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना का पता तब चला जब पीड़िता के पेट में दर्द शुरू हुआ।अरनोद थानाधिकारी के मुताबिक अरनोद थाना इलाके की छात्रा को पेटदर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजन उसे 21 जुलाई को जिला चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच की। जिसमें पाया गया कि उसे तीन माह का गर्भ है। ऐसे में संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची, जहां उससे रिपोर्ट ली गई। इसमें बताया कि पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां नोत के कार्यक्रम में गई थी, जहां अरनोद थाना इलाके के टांडा गांव निवासी पिंकेश पुत्र किशनलाल मीणा ने उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर अपने गांव ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर धमकी दी गई। इससे छात्रा सहमी हुई रही। इस दौरान 1 जुलाई को उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां जांच में उसे तीन माह का गर्भ होना सामने आया। इस पर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और आरोपी पिंकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद न्यायाधीश के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

0 टिप्पणियाँ