जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
डबल शंकर महादेव मंदिर विकास समिति की ओर से 17 वी विशाल कावड व कलश यात्रा 7 अगस्त को निकाली जाएगी। कोरोना की वजह से पिछले 2 वर्षों से कावड़ व कलश यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था।लेकिन इस बार सावन के पवित्र माह में पुनः भगवान डबल शंकर महादेव की कावड़ व कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 1100 महिलाएं सर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में सम्मिलित होंगी।