जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव, डॉ0 समित शर्मा की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में पालनहार योजना 2.0 के संबंध में विभागीय अधिकारियों, यूनिसेफ राजस्थान एवं कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्सेस, उड़ीसा के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। डॉ0 शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पालनहार योजना के तहत लाभान्वित बच्चों को देय मासिक सहायता राशि का भुगतान किया जा रहा है, जबकि ऐसे बच्चों को देय सहायता राशि के साथ-साथ देखभाल, संरक्षण व उनके सर्वांगीण विकास पर और अधिक काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पालनहार योजना का यूनिसेफ, राजस्थान के सहयोग से अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के दौरान पालनहार एवं बच्चों से चर्चा की जाएगी और प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर विभाग द्वारा पालनहार योजना 2.0 की कार्य योजना तैयार की जाएगी। शासन सचिव ने आगे बताया कि पालनहार योजना 2.0 के अन्तर्गत बच्चों की शिक्षा, शैक्षणिक/व्यावसायिक परामर्श, उनकी क्षमतावृद्वि, विभागीय एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं (स्वास्थ्य, बीमा, शिक्षण/प्रशिक्षण/कोचिंग आदि) से जोडे जाने की संभावना तलाशी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ