जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा में बने डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण 16 जुलाई शनिवार को सायं: 4 बजे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनबी रमन्ना करेंगे। इस दौरान राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में संसदीय लोकतंत्र के 75 वर्ष विषयक पर सेमीनार भी होगी।विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि विधानसभा भवन में जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड दारा निर्मित डिजिटल संग्रहालय के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी करेंगे। शनिवार 16 जुलाई को आयोजित इस समारोह के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संभाजी शिवाजी शिंदे विशिष्ठ अतिथि होगें। नगरीय विकास एवं स्वायत शासन, कानून एवं संसदीय मामलात मंत्री शान्ती कुमार धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और सासंद रामचरण बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले इस लोकार्पण समारोह में मंत्री मण्डल के सदस्य और विधायक मोजूद रहेगे।राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के तत्वावधान में आयोजित होने वाली संसदीय लोकतंत्र के 75 वर्ष विषयक सेमीनार के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनबी रमन्ना होगें और इस सेमीनार की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी करेंगे। सेमीनार के विशिष्ठ अतिथि स्वयं अशोक गहलोत होगें। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाली सेमीनार में मंत्री मण्डल के सदस्य और विधायक मौजूद रहेगें।विधान सभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बताया कि विधानसभा परिसर में अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण किया है। इस डिजिटल संग्रहालय में राजस्थान के निर्माण और राजनीतिक आख्यानों को कालातित कलात्मकता और आधुनिक तकनीकी संचार के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य राजस्थान के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास को प्रदर्शित करने के साथ आम नागरिक को राजनीतिक कार्यवाहियों और व्यवस्थाओं से अवगत भी कराना है। डॉ. जोशी ने बताया कि देश के गुलाबी नगर जयपुर के विधानसभा भवन में उकेरे जय इस विशाल संग्रहालय में राजस्थान की राजनीतिक विरासतों का डिजिटल प्रदर्शन रोचक तरीके से किया है। विधानसभा में विधेयक कैसे पारित होते हैं और कैसे ये कानून में परिणीत होते हैं इन सब के जवाबों के साथ विधानसभा अध्यक्ष, सदन के नेता और विपक्ष के नेता के अधिकारों और भूमिकाओं का विस्तृत विवरण भी इस म्यूजियम में देखने को मिलेगा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने बताया की दो मंजिलों में विस्तारित यह भव्य म्यूजियम विधान सभा अध्‍यक्षों एवं मुख्यमंत्रियों सहित विभिन्न गणमान्य के जीवन बिन्दुओं से भी परिचित कराएगा। उन्होंने बताया की यह संग्रहालय राज्य की शानदार विरासत और परम्पराओं का अमुल्‍य संग्रह है। विधान सभा में बना ये अनुठा संग्रहालय आने वाली पीढियों को राजस्थान के राजनीतिक आख्यानों से परिचित कराएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने विधानसभा में म्यूजियम के लोकार्पण संबंधी व्यवस्थाओं का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। डॉ. जोशी ने समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।