अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान के  138 तहसीलदार एवं कार्यवाहक तहसीलदारों के स्थानान्तरण आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि सभी तबादले राज्यहित एवं प्रशासनिक कारणों से किये गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे। राजस्व मंडल की अतिरिक्त निबंधक दीप्ति शर्मा ने बताया कि तबादला सूची राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देखी जा सकती है।