जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों में पुलिस चौकियों से क्रमोन्नत एवं नवीन पुलिस थानों (कुल 10) के क्षेत्राधिकार की अधिसूचना के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अलवर जिले के अकबरपुर, बगड़ तिराहा, पाली जिले के बर, दौसा जिले के पापड़दा, झांपदा, बैजूपाड़ा, कोटा जिले के रानपुर, उदयपुर जिले के पाटिया, सीकर जिले के जीणमाता तथा करौली जिले के मामचारी में पुलिस चौकियों से क्रमोन्नत एवं नवीन थानों के क्षेत्राधिकार में रखे जाने वाले गांवों की अधिसूचनाओं के प्रारूप को मंजूरी दी है। गहलोत की इस मंजूरी से संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में विभिन्न पुलिस चौकियों को थानों में क्रमोन्नत करने तथा नवीन पुलिस थाने खोले जाने की घोषणा की थी।

0 टिप्पणियाँ