सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
बूंदी के रामगढ़ अभ्यारण को विकसित करने के लिए आज सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क से टाइगर शिफ्टिंग करने का बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है ।आला वन अधिकारियों की मौजूदगी में रणथंबोर नेशनल पार्क की आमा घाटी वन क्षेत्र में विचरण करने वाली बाघिन टी102 को वन्यजीव विशेषज्ञों व वनाधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज किया गया और पिंजरे में डालकर रामगढ़ अभ्यारण के लिए सड़क मार्ग से रवाना कर दिया गया।
पिछले कई समय से टाइगर शिफ्टिंग को लेकर कशमकश चल रही थी और आज आखिरकार इस महत्वपूर्ण बड़े कार्य को अंजाम दिया गया है। जल्द ही अब रणथंभौर नेशनल पार्क से भेजे जाने वाले टाइगर को रामगढ़ अभ्यारण में शिफ्ट करके रामगढ़ अभ्यारण को विकसित किया जा सकेगा। बाघिन टी 102 रणथंभौर की टी 73 की बेटी है।टी 102 की उम्र तकरीबन 8 वर्ष है ।