जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी राजस्थान विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में हेमन्त कुमार जैन को नियुक्त किया है। संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग अतुल प्रकाश की ओर से इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार जैन की यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि तक अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने लेने के दिनांक तक जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।