करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले मे प्रथम मंगलवार को मनाये जाने वाले ‘‘शक्ति दिवस’’ का जिलास्तरीय शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. दिनेशचंद मीना ने ऐडपोस्ट कल्याणी और आंगनबाडी केन्द्र कल्याणी पर किया गया जहां अनीमिया की स्क्रीनिंग और हीमोग्लोबिन की जांच कर आईएफए गोली और सीरप प्रदान कर दिवस पर गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं की अपेक्षा जताई। 
जिले में अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को शक्ति दिवस रूप में मनाये जाने का शुभारंभ हुआ, जिसमें जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रो पर बच्चों, किशोर-किशोरियों, प्रजनन उम्र की एवं धात्री महिलाओं और गर्भवतियों की अनीमिया की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जाचं कर आरएफए गोली और सीरप प्रदान की गई।
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मीना ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता सेवा प्रदाताओं पर निर्भर करती है, ‘शक्ति दिवस’ अनीमिया मुक्त राजस्थान की परिकल्पना का साकार करेगा, संबंधित कार्मिक पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दौरान लक्षित समूह और वर्ग के हिमोग्लोबिन की जांच और अनीमिया की स्क्रीनिंग की जायेगी, आयरन टेेबलेट्स का वितरण, अनीमिया का उपचार और जागरूकता व व्यवहार परिवर्तन हेतू गतिविधियां आयोजित की जायेगी, जिन्हें प्रत्येक माह में प्रथम मंगलवार को एएनएम-आशा सतर्क होकर करें।  उन्होंने कहा कि गाईडलाईन अनुसार अनीमिक पाए गए जाने वालों की लाइन लिस्ट तैयार कर उपचार उपलब्ध कराने के बाद लगातार फॉलोअप किया जाये। वही करौली शहर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर शक्ति दिवस मनाया गया इस दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक प्रीति गुप्ता, तेनसिंह जाटव ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।