जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए सुखों का त्याग कर अरावली की पहाड़ियों और दुर्गम वनों में अपना जीवन व्यतीत किया। उन्होंने अत्यंत विकट परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और मातृभूमि की भक्ति का प्रतिमान बनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्नवान किया कि वे महाराणा प्रताप के शौर्य और त्याग भरे जीवन से प्रेरणा लेकर प्रदेश की उन्नति में अपनी अहम भागीदारी निभाएं।