सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
दौसा जिले के लालसोट में डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या केस में फंसे पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल 50 दिन जेल बिताने के बाद आज पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचे। जहां कई जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भरपूर जोश खरोश के साथ जितेंद्र गोठवाल का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल द्वारा रणथंभौर रोड स्थित अपने निजी आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई । प्रेसवार्ता के दौरान जितेंद्र गोठवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुवे राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेषता के चलते उन्हें झूठे केस में फंसाया है । जबकि उनके खिलाफ किसी तरह की कोई FIR तक दर्ज नहीं है ।उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा इसका कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।

0 टिप्पणियाँ