जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यसभा चुनावों में विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी राज्यसभा के चुनाव में निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को लेकर लिखित में रविवार को शिकायत एसीबी मुख्यालय में पहुंच कर लिखित में शिकायत दर्ज करा दी हैं। डॉ.महेश जोशी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका प्रकट करते हुए लिखित में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है कि जब राज्यसभा के उम्मीदवार निर्दलीय हैं इसके बावजूद भी उनका कोई भी समर्थक और प्रस्तावक निर्दलीय रूप में नहीं जुड़ा है । ऐसे में वे कैसे अपने आप को निर्दलीय साबित करेंगे। उन्होंने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका प्रकट करते हुए कहा कि बिना किसी के नाम के ही एसीबी में निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अब एसीबी का काम है कि वह इस मामले में गहनता से जांच करें और निर्दलीय विधायकों की होने वाली खरीद-फरोख्त रोके और इसमें शामिल लोगों को पकड़कर मामले की सच्चाई को उजागर करें। उन्होंने कहा कि पैसे की लेनदेन के मामले में पैसे देने वाला और लेने वाला दोनों ही दोषी होते हैं।

0 टिप्पणियाँ